लोहरदगा, अगस्त 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर, लोहरदगा में शनिवार को हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र पांडेय द्वारा महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ की गई। इस अवसर पर शिशु वाटिका प्रमुख सुनीता ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और भारतीय खेल इतिहास में उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। ब्रिटिश भारतीय सेना की रेजिमेंटल टीम से अपने खेल की शुरुआत करने वाले ध्यानचंद ने अपने जादुई स्टिकवर्क और बेहतरीन ड्रिब्लिंग से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। य...