पलामू, अगस्त 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के रजवाडीह मध्य विद्यालय में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी,शिक्षिका निशा कुमारी,पूनम रानी,शिक्षक विजय कुमार ठाकुर व लैब इंस्ट्रक्टर अनूप कुमार मिश्रा व एसएमसी के सदस्यों तथा बच्चों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि की तथा खेल में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर बालक व बालिका वर्ग में 100 मीटर एवं 200 मीटर की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें रचना कुमारी,अमन कुमार, मनीषा कुमारी व अमित पाल को प्रथम, मनीषा कुमारी, अमित पाल, रचना कुमारी व अमन कुमार द्वितीय तथा सिंधु कुमारी,भीमाशीष कुमार,नीतू कुमारी व मंजित यादव को तृतीय स्थान प्राप्त होने के फलस्वरूप इन्हें क्रमश: स्वर्ण,रजत व कांस्य पदक प्रदान किया गया...