जमुई, अगस्त 29 -- बरहट। निज संवाददाता हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को 215 बटालियन सीआरपीएफ खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम के मुख्य अतिथि द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आपसी समन्वय को सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी जवानों से अपने दैनिक जीवन में खेल गतिविधियों को अपनाने और स्वस्थ एवं फिट रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में बटालियन के विभिन्न दलों के खिलाडि़यों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को दी गयी श्रद्धांजलि रोमांचक मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन...