मेजर ध्यानचंद की याद में हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त को
कुशीनगर, अगस्त 21 -- कु्शीनगर। हॉकी के जादूगर स्व. मेजर ध्यानचन्द्र के जयंती को खेल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर 14 वर्षीय बालकों की जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के खेल मैदान में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ी को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी आयु प्रमाण-पत्र व आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों को आने-जाने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों तथा निर्णायकों को खेल विभाग द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी हॉकी प्रतियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.