बांदा, मई 6 -- बांदा। शहर के बाबूलाल चौराहा में स्थित रायफल क्लब खेल मैदान हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृतियों से जुड़ा है। उन्होंने कभी अपनी हॉकी का जादू यहां दिखाया था। यह मैदान बुंदेलखंड में खेल संस्कृति का केंद्र रहा है और यहां मेजर ध्यानचंद के अलावा कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी खेल चुके हैं। इस मैदान की प्लॉटिंग कर बांदा विकास प्राधिकरण नीलामी की कवायद में जुटा है। इसके खिलाड़ी व खेल प्रेमी लगातार विरोध कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में खिलाड़ी यहां क्रिकेट, वालीबाल, हॉकी जैसे खेलों का अभ्यास करते हैं, पर बीडीए व प्रशासन ने इस मैदान में प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दे दी है। यह भी पढ़ें- सिमटते जा रहे शहर के खेल मैदान, कैसे तैयार हो नर्सरी इससे खिलाड़ी मायूस हो रहे हैं। मैदान में खिलाड़ियों के लिए न तो पीने के पानी की व्यवस्था है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.