मेजर ध्यानचंद की जयंती पर विद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
बांका, अगस्त 30 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर के चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर, जगतपुर में शनिवार को देश के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विभाग प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद और विद्यालय के प्रधानाचार्य मिथिलेश कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि, प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को खेलकूद, शारीरिक गतिविधियों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आईटीआई कॉलेज में विभिन्न खेलों का आयोजन वहीं प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.