पीलीभीत, अगस्त 29 -- आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों ने भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। वरिष्ठ आचार्य मोहित अवस्थी और शिवनारायण मिश्रा ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। शारीरिक प्रमुख एवं कार्यक्रम संयोजक निर्दोष के निर्देशन में विभिन्न खेल गतिविधियां कराई गईं। कक्षा नौ के छात्र जोबन सिंह ने मेजर ध्यानचंद के जीवन से जुड़ी रोचक जानकारियां साझा कीं। यह भी पढ़ें- खो-खो में टीम अभिमन्यु ने मारी बाजी यह भी पढ़ें- Dehradun News: कोटद्वार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेले गए मुकाबले यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हरियाणा रवाना हुए खिलाड़ी...