मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूर्व हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान
लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद सभागार में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और खेल कौशल के दम पर भारतीय हॉकी को विश्व पटल पर गौरव दिलाया। उनका जीवन आज भी देश के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। एसजीएफआई के हॉकी चयनकर्ता विश्वनाथ सिंह ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। पूर्व हॉकी खिलाड़ी राजेश गिरि एडवोकेट ने उनके जीवन संघर्ष और हॉकी के प्रति समर्पण की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: तीन दिवसीय जिला खेल महोत्सव के समापन पर हुआ सम्मान भाजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.