मेजर दुर्गा मल्ल का बलिदान राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा: प्रेमचंद
रिषिकेष, अगस्त 25 -- डोईवाला क्षेत्र में मंगलवार को शहीद मेजर दुर्गा मल्ल का 82वां बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। हेल्प क्रॉस ट्रस्ट, वीर गोरखा कल्याण समिति और शहीद दुर्गा मल्ल विकास समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका चौक से नगर चौक तक पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद नगर चौक पर लगी शहीद मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह भी पढ़ें- रुड़की में शहीद दुर्गामल की जयंती पर गोरखा समाज ने किया नमन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.