बरेली, सितम्बर 26 -- जाट रेजिमेंटल सेंटर में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली का एडीजी, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (यूपी एवं यूके) मेजर जनरल मनीष कुमार ने निरीक्षण किया। गुरुवार और शुक्रवार को उन्होंने यहां मौजूद रहकर सभी टेस्ट और प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जनरल ऑफिसर ने अभ्यर्थियों से संवाद किया और भर्ती प्रक्रिया के विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने राष्ट्र सेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प, अनुशासन और प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक भर्ती माध्यमों पर ही भरोसा करने और दलालों, एजेंटों व असामाजिक तत्वों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। जनरल ऑफिसर ने उम्र में हेरफेर के लिए कई पहचान-पत्रों के इस्तेमाल के विरुद्ध भी चेतावनी दी और स्पष्ट किया कि ऐसी गतिविधियों पर कानूनी ...