मेजर जंक्शन की जगह बन गया पार्किंग स्थल
कन्नौज, मई 29 -- छिबरामऊ। नगर के पूर्वी बाईपास पर एनएचएआई ने मेजर जंक्शन बनाने के लिए मिट्टी का भराव कराया था। मेजर जंक्शन तो बना नहीं अब इसका उपयोग पार्किंग स्थल के लिए होने लगा है। इसके कारण जाम से निजात मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। पिछले वर्ष जून माह में पूर्वी बाईपास पर अधिग्रहीत जमीन पर बनी दुकानों को एनएचएआई ने ध्वस्त करा दिया था, लेकिन कुछ दिनों बाद बरसात शुरू हो जाने के कारण मेजर जंक्शन का निर्माण चालू नहीं हो पाया। ध्वस्त दुकानों का मलबा हटने के बाद से पूर्वी बाईपास पर तालाब की तरह बन गया था। इस कारण यहां अक्सर हादसे हो रहे थे। विगत वर्ष 20 नवंबर को नगर पालिका के स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ तत्कालीन जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने किया था। उस समय उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू एवं मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.