मेजरमेंट कैंप में 75 दिव्यांग बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
भदोही, सितम्बर 12 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र सुरियावां पर मेजरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग और एल्मिको कानपुर के सहयोग से लगे इस कैंप में 75 दिव्यांग बच्चों का मापन एवं परीक्षण किया गया। इस दौरान कैंप में विकास खंड सुरियावां के साथ ज्ञानपुर और अभोली ब्लॉक के परिषदीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, कंपोजिट, पीएम श्री और सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकित दिव्यांग बच्चे शामिल हुए। परीक्षण के बाद 75 बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया गया। उनमें ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, हियरिंग एड, ब्रेल स्लेट, क्रचेज सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किया गया हैं। यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य कैंप में 116 दिव्यांग बच्चों का हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.