किशनगंज, फरवरी 26 -- किशनगंज। वरीय संवाददाता बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के किशनगंज पहुंचने के बाद जिला परिषद के मेंची सभागार में हाई लेवल मीटिंग हुई। मीटिंग 5 बजकर 15 मिनट में शुरू हुई। मीटिंग में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नियानंद राय, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डीजीआईडीबीपी, डीजी एसएसबी, डायरेक्टर आईबी, चेयरमैन लैंड पोर्ट आथिरिटी, एटीएस, एनएसजी के अधिकारी मौजूद थे। वहीं दूसरी मीटिंग मेंची सभा में 6.30 में शुरू हुई और शाम 7.30 तक चला। इसके बाद गृहमंत्री एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...