पाकुड़, मार्च 21 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार रात से मेघ गर्जन, तेज हवा, बिजली की चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश शुरु होने के साथ ही प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। झमाझम बारिश से सड़कों पर जल जमाव हो गया। तेज हवा और झमाझम बारिश से सब्जी की खेती तथा आम के पेड़ों पर बचे हुए मंजर तथा टिकोलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है। विगत कई दिनों से मौसम में रह-रह कर हो रहे बदलाव की वजह से सर्दी-जुकाम व मौसमी बुखार का असर भी लोगों, खासकर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। शनिवार सुबह बारिश रुक गई पर आसमान में घने बादल छाए रहे। रह-रह कर हल्की बूंदा-बांदी हो रही थी। दोपहर बाद से बूंदा-बांदी तेज बारिश में तब्दील हो गई। साथ ही बिजली की चमक व मेघ गर्जन भी होती रही। उल्लेखनीय है कि तेज हवा चलने तथा बारिश हो...