मेघ की दस्तक से मौसम सुहाना, 37 डिग्री रहा तापमान
भदोही, जून 2 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का बदलता मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सोमवार रात हुई हल्की बूंदाबादी और मंगलवार सुबह छाए बादलों के कारण मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि दोपहर बाद तेज धूप निकलते ही उमस बढ़ गई, जिससे लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में लगातार आ रहे उतार-चढ़ाव का असर स्वास्थ्य पर भी दिखाई दे रहा है। जिला अस्पताल और निजी चिकित्सालयों में उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द, सर्दी-जुकाम तथा त्वचा रोगों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के सीएमएस एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.