भदोही, अप्रैल 28 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में मौसम का दोहरा चरित्र बना हुआ है। सुबह ठंडी बयार चल रही है, तो दोपहर में तीखी धूप के बीच उमस अचानक बढ़ जा रही है। मौसम का दोहरा चरित्र लोगों को बीमार कर दे रहा है। धूप में पड़ते ही साइकिल सवार चकरा जा रहे हैं। मंगलवार को सुबह 11 बजे धूप तल्ख हुआ तो उमस भरी गर्मी से लोग व्याकूल होने लगे। धूप से बचाव को महिलाएं चेहरा ढंकने के साथ छतरी ओढ़कर चल रही हैं। तापमान का चढ़ता पारा सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। गुरुवार को सुबह 11:30 बजे ही तापमान 38 पार पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- पारा चढ़ने से बढ़ी उमस ,लोग बेहाल चिलचिलाती धूप और गर्मी खूब सितम ढा रही है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल हो या निजी नर्सिंगहोम हर तरफ मरीजों में वृद्धि होती जा रही है। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ केंद्रों में भी मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.