भदोही, मार्च 29 -- ज्ञानपुर, संवाददाता।मौसम का बदल रहा रुख किसानों को सांसत में डाल दे रहा है। रविवार को दिन भर धूपछांव का क्रम चलता रहा। नतीजा किसान कुनबा संग गेहूं फसल की मड़ाई व कटाई में जी-जान से जुटे रहे। इन दिनों तेज हवा संग बारिश हुआ तो गेहूं फसल को बड़ा नुकसान होगा। तैयार फसल आंख के सामने नष्ट न हो जाए यह चिंता कृषकों को सताए जा रही है। सुबह की शुरुआत धूप से हुई। नौ बजे के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। आसमान में बादल छाते ही किसानों की चिंता बढ़ गई। फिर क्या था सब काम छोड़कर किसानों का कुनबा गेहूं की मड़ाई व कटाई में जुट गया। खेत में ही बोझ को एकत्रित कर अन्नदाता मड़ाई करना शुरू कर दिए। कटी फसल को बोझ बनाकर किसान एकत्रित करने लगे। हालांकि चंद समय बाद ही मौसम साफ हो गया। हर आधे घंटे पर मौसम रंग बदलता रहा। मौसम की तरह किसानों का चेहरा भी ख...