झांसी, जून 24 -- झांसी। ..टनटनाती धूप, ..तीखी उमस, ..चुभती गर्म हवाएं, ..पसीने से तर-ब-तर बदन और हर तरफ हाय गर्मी उफ ये गर्मी के सदाएं। मंगलवार देर रात हुई बूंदाबांदी के बाद ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशवीं पर मेघों ने उदास किया। जमीन से छूट रहे भभके ने उमस बढ़ा दी। जिससे शहरी बेहाल रहे। देर शाम तक न बिखरे-बिखरे बादल मिले और न ही हवाएं रास आई। मौसम की साफगोई में अधिकतम पारा 41 डिग्री दर्ज किया गया। गुजरे 10 सालों में गौर करें तो 24 जून सबसे गर्म रहा। साल 2025 में इस तारीख को अधिकतम पारा 40 तो न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2024 में 24 जून को अधिकतम पारा 39 डिग्री दर्ज किया गया था। जबकि 2023 में इस तारीख को 36 डिग्री के करीब पहुंचा था। वहीं 2022 सबसे गर्म रहा था। अधिकतम ताप 39 डिग्री दर्ज किया गया था। 2021 में 24 जून को अधिकतम ताप 38 तो न्...