मेघा को मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि
अमरोहा, अगस्त 24 -- शहर के तिगरी मार्ग पर कुमराला गांव में संचालित एचसीएम इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मेघा शर्मा को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए साउथ वेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने मानद डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अतिथियों एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों ने शुभकामना दी। सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं समाज के प्रति प्रतिबद्धता के लिए दिया गया। स्थानीय कॉलेज प्रबंधक सर्वेंद्र सिंह, उपप्रधानाचार्य दिनेश अग्रवाल ने मेघा शर्मा को बधाई दी। मेघा ने उपलब्धि का श्रेय विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं परिजनों के सहयोग को दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.