जमशेदपुर, जून 18 -- हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के 'विकसित एवं वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम' में डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने पूर्वी सिंहभूम और पूरे झारखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा 'मेरा युवा भारत' (माय भारत ) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चुनिंदा युवाओं को शामिल किया गया था। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश के सीमावर्ती गांवों की जमीनी हकीकत को समझना और वहां पर्यटन, आजीविका तथा बुनियादी ढांचे के विकास की संभावनाओं का गहराई से अध्ययन करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...