चाईबासा, अप्रैल 1 -- गुवा । झारखंड मजदूर संघर्ष संघ की मेघाहातुबुरु इकाई के बैनर तले मजदूरों ने सेल प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। महासचिव आफताब आलम के नेतृत्व में श्रमिकों ने जनरल ऑफिस के समक्ष अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और महाप्रबंधक (एचआर) अमित विश्वास को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने आरोप लगाया कि सेल प्रबंधन कर्मचारियों की जमा राशि को बिना सहमति NPS में ट्रांसफर करने की योजना बना रहा है। उनका कहना है कि SESBF (SAIL Employees' Superannuation Benefit Fund) और NPS दो अलग योजनाएं हैं। SESBF एक ट्रस्ट आधारित फंड है, जिसमें कर्मचारियों के वेतन से हर महीने 2% की कटौती होती है और रिटायरमेंट के समय पूरी राशि ब्याज सहित वापस मिलती है। 5 मार्च 2026 के सर्कुलर को लेकर मजदूरों ने गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि इसमें 1 अप्रैल 2026 से SESBF...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.