मेघावी जरूरतमंद को सालाना 25 हजार तक मिलेगी छात्रवृत्ति
रांची, अगस्त 30 -- रांची। स्वर्गीय मीना करण स्मृति छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत होगी। यह योजना सांस्कृतिक परिषद, रांची के बैनर तले चलेगी। इसमें मेधावी एवं आर्थिक रूप के जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष पच्चीस हजार रुपए तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। मूलरूप से बिहार के मधुबनी जिलान्तर्गत सिमरा गांव निवासी अंजनी कर्ण ने अपनी धर्मपत्नी मीना करण की स्मृति में यह योजना चलाने का दायित्व सांस्कृतिक परिषद को सौंपा है। परिषद की बैठक में अध्यक्ष अभय चौधरी, केदार नाथ लाल दास, शारदानंद दास, अमरेंद्र मल्लिक, मनीष कर्ण उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.