देहरादून, मार्च 18 -- देहरादून के पॉश इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक महिला अपने घर पर ही देह व्यापार का धंधा चला रही थी। वह मेघालय से लड़कियां लाती थी। व्हाट्सएप पर ही रेट, लोकेशन और फोटो समेत पूरी डिटेल शेयर होती थी। सौदा पक्का होने पर बिचौलिया लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाता था। पुलिस ने मामले में तीन लड़कियों को आरोपियों से आजाद कराया है। किशननगर चौक के पास एक घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और कैंट कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात कार्रवाई करते महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए। यह भी पढ़ें- सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का रेप, ब्लैकमेल के लिए वीडियो भी बनायातीन युवतियां रेस्क्यू वहीं, देह व्यापार के लिए मेघालय से लाई गई तीन युवतियों को रेस्क्यू किया ...