नई दिल्ली, नवम्बर 25 -- मेघालय-बांग्लादेश सीमा पर अचानक बढ़ी संदिग्ध गतिविधियों और घुसपैठ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। जीरो लाइन के आसपास बढ़ती हलचल, तस्करी और प्रतिबंधित संगठनों की सक्रियता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नाइट कर्फ्यू तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है और अंतरराष्ट्रीय सीमा की 'जीरो लाइन' से एक किलोमीटर के दायरे में अगले दो महीनों तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। दरअसल, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में अवैध प्रवासियों और प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के सदस्यों की घुसपैठ की बढ़ती चिंताओं के बीच मंगलवार को भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट आरएम कुर्बाह ने आदेश जारी करते...