नई दिल्ली, मार्च 12 -- तुरा (मेघालय)। मेघालय के तुरा शहर में दो दिनों की हिंसा के बाद गुरुवार को सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और शहर की सफाई में जुट गए। लोग झाड़ू और फावड़े लेकर सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों से मलबा हटाते नजर आए। यह हिंसागारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) के चुनाव से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के दौरान हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। हिंसा के बाद प्रशासन ने पूर्वी गारो हिल्स और पश्चिमी गारो हिल्स जिलों में कर्फ्यू लगा दिया था। गुरुवार को लोगों को जरूरी सामान खरीदने की अनुमति देने के लिए कर्फ्यू में कुछ घंटों की ढील दी गई। पूर्वी गारो हिल्स में सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक छूट है, वहीं, पश्चिमी गारो हिल्स में दोपहर दो बजे से शाम 4 बजे तक ढील है। कर्फ्यू में मिली इस छूट के दौरान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.