कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी में होली के दौरान हुई मारपीट और लूटपाट के अलावा छिनतई के मामले में पुलिस अबतक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। इसके कारण लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कोडरमा थाना में तीन लोगों ने अलग-अलग आवेदन देकर मारपीट करने के अलावा लूटपाट और छिनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई थी, मगर तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की ओर से केस दर्ज नहीं किया जा सका है। पुलिस का कहना है कि इन मामलों में ग्रामीण स्तर पर समझौता का प्रयास किया जा रहा है।मालूम हो कि एक आवेदन में बेबी देवी ने मारपीट समेत कई गंभीर आरोप प्रदीप राम, अनिल राजवंशी समेत अन्य पर लगाया है। दूसरी ओर, प्रदीप राम ने भी थाने में आवेदन देकर सागर राजवंशी, विजय राजवंशी समेत अन्य पर मारपीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.