कोडरमा, अप्रैल 28 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा और बिहार के नवादा जिले की सीमा पर स्थित काफी समय से विवादों में रहनेवाले मेघातरी बस पड़ाव की मंगलवार को नये सिरे से नीलामी करायी गई। मगर सबसे बड़ी बात यह रही कि इस बार पिछले साल की तुलना में आधे से भी कम राशि पर इसका ठेका दिया गया। जिला परिषद द्वारा संचालित कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड पर स्थित मेघातरी बस स्टैंड की बंदोबस्ती मंगलवार को डीआरडीए सभागार में हुई। 11 माह के लिए यह बंदोबस्ती 94 लाख 50 हजार में की गई। डाक में तीन लोग शामिल हुए पंकज रजवार, अशोक यादव और बबलू कुमार के द्वारा बोली लगाई गई। सबसे ज्यादा बोली बबलू कुमार द्वारा 94 लाख 50 हजार लगायी गयी। इसके नाम से यह बंदोबस्ती की गई। बंदोबस्ती का सरकारी डाक 92 लाख 26 हजार था। बताया गया कि एक मई से संवेदक के द्वारा स्टैं...