सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- भनवापुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के धनोहरी गांव में चल रहे रामलीला में शनिवार की रात कलाकारों ने मेघनाथ और रावण वध का सजीव मंचन किया। मंचन देख दर्शक खुश हो जयकारा लगाने लगे। इससे पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। मंचन की शुरुआत मेघनाथ और लक्ष्मण के बीच हुए भीषण युद्ध से हुई। युद्ध के दृश्य में तलवारबाजी, धनुष-बाण और संवादों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मेघनाथ के पराक्रम और लक्ष्मण की वीरता का सजीव चित्रण कलाकारों ने इतनी सशक्त शैली में किया कि दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। अंततः लक्ष्मण ने मेघनाथ का वध कर दिया। इस दौरान पूरा इलाका जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद राम और रावण के बीच अंतिम महासंग्राम का मंचन हुआ। रावण का विशाल रूप और गर्व से भरे संवाद मंच पर जीवंत प्रतीत हो रहे थे। वहीं राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.