मेगा हेल्थ कैंप में 105 लोगों की स्वास्थ्य जांच
बेगुसराय, जून 25 -- बीहट। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र बरौनी की ओर से बथौली पंचायत के तिलरथ-लगौली उपस्वास्थय केन्द्र परिसर में गुरूवार को मेगा हेल्थ कैंप में 105 लोगों का स्वास्थय परीक्षण कर जरूरी दवा दी गई। डा. राजीव कुमार एवं स्वास्थय टीम के द्वारा लोगों के विभिन्न प्रकार की जांच की गई। 52 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई तथा 4 आयुष्मान कार्ड बनाये गये। पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार तथा हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि 100 दिवसीय टी. बी. मुक्त अभियान के तहत बरौनी अंचल के पंचायतों व गांवों में 16 अप्रैल से हेल्थ कैंप के जरिये लोगों का स्वास्थय परीक्षण कर जरूरी दवा दी जा रही है। यह भी पढ़ें- मेगा हेल्थ कैंप में 130 लोगों की स्वास्थ्य जांच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.