घाटशिला, फरवरी 23 -- बहरागोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को महाजनी देवी पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल, जयपुरा में एक विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विख्यात लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. चंदन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं शिविर में कुल 270 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। साथ ही मरीजों को मुफ्त परामर्श के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई तथा निःशुल्क ईसीजी, रक्त जांच, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इस पुनीत कार्य में स्कूल के संस्थापक कंचन महापात्र, सोरज कुमार नाथ, श्यामल माइती, सुलेखा सिंह, पानमणि हंसदा, मोहन मुर्मू, जगदीश साहू, आशीष महापात्र, अनिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.