आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में मेगा सीएम युवा क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त ऋण प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए 180 से अधिक लाभार्थियों के ऋण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई तथा लगभग 82 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से उन्हें अपने उद्यम स्थापित करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने लाभार्थियों से आह्वान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.