मुजफ्फरपुर, जनवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सीनियर सिटीजन काउंसिल की ओर से बुधवार को लक्ष्मी चौक ब्रह्मपुरा स्थित मंदिर परिसर में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 107 मरीजों की जांच की गई। उचित सलाह देने के साथ उन्हें दवा भी दी गई। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ एवं सहायक मेडिकल टीम ने सेवा दी। संचालन में काउंसिल के अध्यक्ष रामनाथ प्रसाद सिंह ने की। मौके पर त्रिलोकी प्रसाद वर्मा, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव, देवेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, नवल प्रसाद, भगवान लाल सहनी, नरेश चौधरी, दिलीप कुमार, ई. रामाशीष पांडे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.