सासाराम, मार्च 12 -- पीएमईजीपी ऋण वितरण में रोहतास राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंचा 28 लाभुकों के बीच 1.89 करोड़ रुपए ऋण की मिली है स्वीकृति सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला उद्योग केंद्र सभागार में गुरूवार को ऋण वितरण के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लाभुकों को विभिन्न बैंकों द्वारा ऋण वितरित किये गये। बताया जाता है कि लाभुकों के बीच करोड़ो रुपए के लोन बांटे गए। बैठक में उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव राज कुमार यादव भी उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त महाप्रबंधक अशीष रंजन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक शैलेश कुमार,परियोजना प्रबंधक दिलीप कुमार आदि थे। बताया कि मेगा कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के 03 लाभुकों को 35 लाख की राशि स्वीकृत प्रदान...