मऊ, मई 15 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। सभी विद्युत उपकेन्द्रों पर बिजली विभाग द्वारा विशेष मेगा शिविर लगाए जाने के निर्देश के क्रम में अधिशासी अभियंता महेश चंद्र विश्वकर्मा के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र हालिमाबाद में शुक्रवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीओ विद्युत कृष्ण यादव ने 15 मामलों में से 9 मामले का निस्तारण किया। विशेष शिविर में नाम बदलने, भार वृद्धि, घरेलू से कमर्शियल में बदलने बिगड़ी हुई बिल को सुधार करने आदि मामले आए। जिस पर एसडीओ कृष्ण यादव ने उपभोक्ताओं से अपील किया कि इस विशेष शिविर में बिजली विभाग से किसी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल उपखंड कार्यालय में आए। यह भी पढ़ें- छिबरामऊ में स्मार्ट मीटर समाधान कैंप आयोजित जिससे मामले का निस्तारण मौके पर ही किया जा सके। इस मौके पर अवर अभियंता रमाकांत या...