वाराणसी, फरवरी 2 -- बलिया, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। इसमें 22 फरवरी को आयोजित होने वाले वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को सफल बनाने पर चर्चा की गई। इस दौरान प्राधिकरण के सचिव संजय कुमार गोंड ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेगा शिविर की प्रस्तावित तिथि से पूर्व लघु एवं सूक्ष्म विधिक साक्षरता तथा जागरूकता शिविरों का आयोजन कर उसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। साथ ही जन-सामान्य को यह जानकारी दें कि मेगा शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर लिया जा सकता है। बताया कि शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रमिक पेंशन योजना, विश्वकर्मा सम्मान यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.