मेरठ, अप्रैल 27 -- उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध को देखते हुए पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में पीवीवीएनएल की ओर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सुविधाओं और नियमों के बारे में जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए सोमवार को पश्चिमांचल के 14 जनपदों में विशेष मेगा कैंप आयोजित किए गए। इनमें कुल 1872 शिकायतें प्राप्त हुईं और 1680 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने विशेष शिविरों का आयोजन कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिया। यह भी पढ़ें- बोले मेरठ : स्मार्ट मीटर की चाल ने बिगाड़ा बजट, बढ़ी मुसीबत एमडी ने कहा कि पश्चिमांचल में स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की सुविधा, पारदर्शिता और बिज...