हरदोई, फरवरी 23 -- हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मेगा वृहद जागरूकता एवं सेवा शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश रीता कौशिक की अध्यक्षता में मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। जिला जज रीता कौशिक ने प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। सीडीओ सान्या छाबड़ा ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध कुमार गौतम ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। प्राधिकरण सचिव काव्या सिंह ने नालसा की हेल्पलाइन 15100 के बारे में बताया। शिविर में विभिन्न विभागों के 29 स्टॉल लगाए गए, जिनका अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ऋचा वर्मा एवं अपर सिविल जज जूनियर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.