बांदा, फरवरी 13 -- बांदा। संवाददाता रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में 22 फरवरी को वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित होगा। जनपद न्यायाधीश कल्पना के आदेश पर न्यायिक अधिकारियों की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा। अधिकारियो को इसमें सहयोग के निर्देश दिए गए l विशेष न्यायाधीश छोटेलाल यादव ने बताया कि शिविर में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, पंचायतीराज विभाग, बैंक सहायता ऋण योजनाएं, लघु कुटीर, सूक्ष्य एवं मध्यम उद्यम विभाग, कौशल विकास विभाग, डेरी विकास विभाग, पुशपालन विभाग, दुग्ध विभाग, मत्स्य पालन विभाग, औद्योगिक विभाग, श्रम कल्याण विभाग, पुलिस विभाग आदि से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर अपने-अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल मेगा शिविर लगाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.