मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 को मिला लाभ
जमशेदपुर, अगस्त 25 -- पूर्वी सिंहभूम के सभी प्रखंडों में रविवार को मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में 6332 लाभुकों के बीच करीब 21 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों में न्यायिक पदाधिकारियों के अलावा लीगल एड डिफेंस काउंसिल और अधिकार मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जमशेदपुर प्रखंड में आयोजित शिविर में परिवार न्यायालय के अपर न्यायाधीश धीरज कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी मुख्य रूप से शामिल हुए। शिविर में 151 लाभुकों के बीच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.