मेगा-रोलिंग ब्लॉक को लेकर इस्पात एक्सप्रेस रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी
चक्रधरपुर, अगस्त 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के कांसबहाल और धारुआडीह के बीच चल रही ट्रेक मरम्मत के कार्य को लेकर प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शुक्रवार को लिए जा रहे साढ़े पांच घंटे का मेगा-रोलिंग ब्लॉक को लेकर आज हावड़ा-कांटाभांजी-जुनागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस आज रद्द है। जिसके लिए यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बतातें चलें कि कांसबहाल और धारुआडीह के बीच ट्रेक मरम्मत कार्य के लिए 3 जुलाई से 17 नबंवर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रोलिंग ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके चलते चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चलने वाली विभिन्न ट्रेनें रद्द की जा रही है। रोलिंग ब्लाक को लेकर आज इस्पात एक्सप्रेस को रद्द है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.