रांची, अप्रैल 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। डोरंडा कॉलेज और माई एडु पल्स की ओर से बुधवार को मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें कौशन फैशन डिजाइनिंग, स्टाइल माईको फाइनेंस, होराइजन आईटी, हबीब, पैरागन फाइनेंस समेत 15 कंपनियों की सहभागिता रही। कंपनियों ने साक्षात्कार के माध्यम से 50 छात्र-छात्राओं का चयन किया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य डॉ राज कुमार शर्मा ने उन्हें बेहता भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। प्लेसमेंट समन्वयक डॉ पप्पू कुमार रजक, बीबीए-आईटी विभाग के डॉ कुणाल कुमार, राजेश भटनागर, आदित्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- वीमेंस कॉलेज में प्लेसमेंट-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...