नोएडा, मार्च 27 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-76 स्थित एक मेगा मार्ट में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत ही चपेट में आ गई। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इस हादसे में मार्ट के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय मार्ट बंद था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सुबह चार बजकर 37 मिनट पर आग लगी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जब तक दमकल की टीमें मौके पर पहुंचतीं, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। इसके बाद फेज तीन फायर स्टेशन से दमकल की पांच गाड़ियां बुलाई गईं। आग तेजी से फैलती देख 10 अन्य दमकल की गाड़ियों को अलग-अलग जगहों से मंगाया गया। कुल 15 दमकल गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.