लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- मितौली, संवाददाता। सीएचसी पर मंगलवार को जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रकोष्ठ व सीएचसी मितौली के संयुक्त तत्वावधान में विशाल मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 345 मानसिक रोगियों ने पंजीकरण कराया। मानसिक मेगा कैंप का उद्घाटन भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य/ प्रदेश प्रवक्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर ने फीता काटकर किया। मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि अनिद्रा, अवसाद, चक्कर आना, बेहोशी के दौरे, माइग्रेन, चिंता, घबराहट, तनाव, आत्महत्या की प्रवृत्ति जैसे कई मानसिक रोग समय पर पहचान और उपचार से ठीक हो सकते हैं। उन्होंने समाज में प्रचलित झाड़-फूंक, ऊपरी शक्ति या अंधविश्वास जैसी भ्रांतियों से दूर रहने और बिना झिझक चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील...