सहरसा, मार्च 18 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित मेगा महिला रोजगार मेला 2026 का आयोजन ज्ञान भवन, गांधी मैदान पटना में 16 से 17 मार्च तक किया जा रहा है। रोजगार मेले का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। सहरसा जिले से मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन के तहत जीआईटीएम के माध्यम से प्रशिक्षित महिलाओं ने महिला एवं बाल विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कराया। पंजीकरण के बाद सहरसा जिले से 250 से अधिक प्रतिभागी महिलाएं इस रोजगार मेले में आयोजित साक्षात्कार में भाग लेने के लिए पटना के लिए रवाना हुईं। महिला एवं बाल विकास निगम की डीपीएम काजल चौरसिया द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवश्यक मार्गद...