वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। मैट चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर आयोजित एवं कोरल ग्रुप के सहयोग से रविवार को मेगा मल्टी-स्पेशियलिटी फ्री हेल्थ कैंप लगेगा। दरगाहे फातमान रोड स्थित ईदगाह मैदान (सिगरा पुलिस स्टेशन) में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक लोग इसका लाभ उठा सकेंगे। महापौर अशोक तिवारी मुख्य अतिथि के होंगे। कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक्स, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल मेडिसिन और ईएनटी सहित कई विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध होंगी। मरीजों को निःशुल्क परामर्श, दवाएं और आवश्यक जांच सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.