मेगा ब्लॉक से तीन ट्रेनें रद्द, यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
शामली, जून 19 -- शामली। सहारनपुर मंडल के ननौता और रामपुर मनिहारान के बीच रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य के चलते लगाए गए मेगा ब्लॉक का असर रेल संचालन पर दिखाई दिया। गुरुवार को शामली होकर सहारनपुर जाने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित रहीं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।सुबह 10 बजे दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 74021 रद्द रही। वहीं दोपहर 2ः56 बजे सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 74024 का संचालन भी निरस्त कर दिया गया। इसके अलावा दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन संख्या 14305 को वाया मेरठ-गाजियाबाद मार्ग से संचालित किया गया। ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मिलने पर शामली रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सहारनपुर मंडल के ननौता और रामपुर मनिहारान के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.