उन्नाव, अप्रैल 21 -- शुक्लागंज, संवाददाता। रेलवे पुल की डाउन लाइन पर चल रहे मरम्मत कार्य में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। आठ घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान रेल कर्मियों ने तेजी से काम करते हुए 40 एचबीम स्लीपर डालकर कार्य को गति दी।जानकारी के अनुसार दो अप्रैल से शुरू हुए इस कार्य के 20वें दिन सुबह 9:25 बजे से शाम 5:25 बजे तक ब्लॉक लेकर मरम्मत कार्य कराया गया। इस दौरान रेलव अधिकारियों की निगरानी में रेलकर्मियों ने काम किया। कर्मचारियों ने जर्जर ट्रफ की लोहे की चादरों को गैस कटर से काटकर हटाया और उनकी जगह नई प्लेटें लगाईं। इसके बाद एचबीम स्लीपर बिछाने का कार्य किया गया। यह भी पढ़ें- सिरारी-शेखपुरा रेलखंड पर पुल संख्या 40 से गति सीमा पर रोक खत्म अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक समाप्त होने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन 15 किलोमीटर प्रति घंटे...