मुंगेर, अप्रैल 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल के अंतर्गत जमालपुर-किऊल रेलखंड पर रविवार को सब-वे निर्माण कार्य और पटरी मरम्मत को लेकर लिए गए मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक का सीधा असर यात्रियों पर देखने को मिला। करीब 7 घंटे तक अप और डाउन दिशा की ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह ठप रहा, जिससे किऊल, पटना और गया जाने वाले यात्री जमालपुर स्टेशन पर घंटों परेशान रहे। सुबह से ही बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंच गए थे, लेकिन ट्रेनों के नहीं चलने की जानकारी नहीं होने के कारण उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर परिसर और फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर बैठकर ट्रेन परिचालन शुरू होने का इंतजार करते नजर आए। यह भी पढ़ें- मेगा ब्लॉक से रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कुछ का मार्ग बदला कई यात्रियों को बिना सफर किए...