मोतिहारी, फरवरी 15 -- मोतिहारी। पूर्व मध्य रेलवे के मोतिहारी-नरकटियागंज रेलखंड पर बेतिया-कुमारबाग स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के पश्चात नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है। इसके लिए रेलवे ने 18 फरवरी तक के लिए इस रूट पर मेगा ब्लॉक लिया है। इस कारण मोतिहारी-नरकटियागंज रेलखंड पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जबकि, कई ट्रेनें डायवर्ट व रि-शिड्यूल की गयी हैं। इसको लेकर शनिवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 420 मिनट का मेगा ब्लॉक रहा। इस बीच नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू व मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू 60 मिनट, 19037 बांद्रा एक्सप्रेस 60 मिनट व 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 90 मिनट की देरी से चली। मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेनों को कैंसिल, रि-शिड्यूल व डायवर्ट किए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.