मेगा प्लेसमेंट ड्राइव: मधुबनी पॉलिटेक्निक के 272 छात्रों का चयन
मधुबनी, मार्च 28 -- झंझारपुर। झंझारपुर के अररिया संग्राम स्थित सरकारी पॉलिटेक्निक, मधुबनी में आयोजित तीन दिवसीय मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में छात्रों को बड़ी सफलता मिली है। संस्थान के अनुसार 23 फरवरी 2026 से शुरू हुए इस विशेष अभियान में निजी कंपनी ने कुल 272 छात्रों का चयन किया है। शुक्रवार को इस तीन दिवसीय कैंपस सिलेक्शन प्रक्रिया का विधिवत समापन हुआ। यह आयोजन एक 'पूल कैंपस' के रूप में किया गया था, जिसमें बिहार के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र शामिल हुए। कुल चयनित 272 उम्मीदवारों में से 117 छात्र अकेले सरकारी पॉलिटेक्निक मधुबनी के हैं। शेष 155 छात्र राज्य के अन्य तकनीकी संस्थानों से सफल रहे हैं। अन्य संस्थानों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो जी.पी. भागलपुर के 26 छात्रों का चयन हुआ, जो अन्य बाहरी कॉलेजों में सबसे अधिक रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.